बिजली विभाग के फर्जी कर्मचारी बनकर अवैध वसूली करते पुलिस ने पकड़ा

अखिलेश कुमार शर्मा 7999140850
शहडोल |फर्जी बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य श्री भरत दुबे एस.डी.ओ.पी. धनपुरी के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व मेंथाना बुढार मे दिनांक 05.11.2020 को फरियादी राकेश पाण्डेय पिता रघुवर प्रसाद पाण्डेय उम्र 54 वर्ष नि. वार्ड नं.01 जैतपुर तिराहा बुढ़ार के द्वारा जरिये टेलीफोन सूचना दी गयी थी उसके घर चार व्यक्ति घर मे आये हुए हैं और अपने आप को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर घर के अंदर घुसकर घर की फोटो खींच रहे हैं और बिजली चोरी का आरोप लगा रहे हैं, फरियादी द्वारा यह भी बताया गया कि जब उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी जाने लगी तो उनमे से दो व्यक्ति मौके फायदा उठाकर भाग गये। सूचना पर थाना प्रभारी बुढार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए राकेश पाण्डेय के घर से परवेज खान एवं अमजद खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों का छदम् रुप धारण कर अवैध वसूली करने की नियत से राकेश पाण्डेय के घर आना बताये। अपराधियों द्वारा बिजली विभाग के फर्जी कर्मचारी जनकर अवैध वसूली करने का प्रयास किया गया, आरोपियों के इस कृत्य पर थाना बुढार मे अपराध क्र. 778/2020 धारा 170, 417, 419, 34 ता.हि. का पंजीबद्ध कर आरोपीगण (1) परवेज खान पिता अब्दुल सलीम उम्र 36 वर्ष नि. वार्ड नं. 16 धनपुरी (2) अमजद खान पिता मोहम्मद हसीम उम्र 32 वर्ष नि. वार्ड नं.03 धनपुरी को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण में आरोपीगण हैदर अली पिता रहमत अली नि. धनपुरी नं.04 एवं आरोपी बबलू मुसलमान पिता जुबैद नि. बिलियस नं.01 के जो मौके से फरार हो गये हैं, की तलास की जा रही है। थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्र. आर. 298 रामेश्वर पाण्डेय, आर. 172 दिव्य प्रकाश, आर. 301 कैलाश कुमार, आर. 766 मिखायल, आर. 186 आत्माराम, आर. 06 धर्मेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.