भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आर्थिक गड़बड़ियों के मामले को लेकर EOW की कार्यवाही, समिति प्रबंधक रामसुवन गुप्ता के ठिकानों पर दी दबिश, लाखों रुपयों के जेवरात, नगदी सहित बीमा और जमीन के दस्तावेज बरामद

235
Above News

उमरिया|आर्थिक अनियमितता कर अर्जित की गई गाढ़ी कमाई पर शिकायत मिलने पर रीवा की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की 16 सदस्यीय टीम ने उमरिया जिले के मानपुर और पतौर में समिति प्रबंधक रामसुवन गुप्ता के ठिकानों पर सुबह तड़के 5 बजे दबिश दी है। जहां जांच टीम को लाखों रुपयों के जेवरात, नगदी, बीमा, जमीन के दस्तावेज और गाड़िया मिली है और आगे जांच में करोडो की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति का खुलासा होगा। आपको बता दें कि रामसुवन गुप्ता पर किसान कर्जमाफी में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप है वहीं समिति प्रबंधक रामसुवन गुप्ता का पुत्र राजकुमार गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष है जो इन कारनामो को दबाने का प्रयास करता था । इस छापेमार कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि क्षेत्र में समिति प्रबन्धक की ठिकानों पर कार्यवाही की भनक लगते ही क्षेत्र के सेल्समैन और प्रबन्धक अपने अपने घरों में तालाबंदी कर भाग गए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper