भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बिरुहली मे सरपंच-सचिव धडल्ले से कर रहे भ्रष्टाचार ,अधिकारी खा रहे मलाई

256
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट…..


शहडोल| जिले का सबसे अलबेला ग्राम पंचायत है बिरुहली जहां कोई भी योजना हो उन सभी योजनाओं का लाभ गरीबो को नही बल्कि रुपये बालो को मिलता है ग्रामीणों ने की मांग बिरुहली मे बने प्रधानमंत्री आवास योजना की हो जांच |वहीं आज दिनांक तक जनपद से कोई भी जवाबदेह अधिकारी ग्राम पंचायत बिरुहली नहीं पहुंचा जांच के लिए |आप स्वयं अंदाजा लगा सकते है कि सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार की मलाई जनपद मे बैठे जिम्मेदार अधिकारी खा रहे है |
ग्राम पंचायत बिरूहली के सरपंच सचिव के मिली भगत से प्रधान मंत्री आवास योजना में पात्र अपात्र गरीब अमीर की अनदेखी किया गया जबकि शासन द्वारा यह नियम था कि जिसके पास पक्का मकान पहले से बना है वाहन दूव्हीलर गाड़ी है तथा फोर व्हीलर है उस हितग्राही को यह योजना का लाभ नहीं मिलेगा लेकिन बिरूहली पंचायत में जिसके पास गाड़ी है. ट्रेक्टर, मोटर साइकल है उसे भी मकान आवंटित किया गया ।

रुपये वालो पर मेहरबान सरपंच सचिव

जिनका मकान पहले से पक्का मकान है – अजय यादव पिता शिवदयाल यादव, संतोष यादव पिता गणेश यादव व जिवय यादव रामदेव यादव आदि तो सरपंच सचिव के मिली भगत से शासन के नियमों का उल्लंघन किया गया है ।यहां तक कि पूर्व में जो प्रधानमंत्री आवास बनाया था वह आज तक अधूरा है छपाई नहीं हुयी है । कुछ हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दूकान बनाए है ।यहाँ तक जिस हितग्राही के पास पुराना मकान था अधूरा है उसे नवीनीकरण कर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम दिया गया है जैसे जीवन केवट पिता लालमन केवट, नवंदिया केवट पति गणेश केवट जियालाल साहू आदि |

ग्रामीणो ने अधिकारीयो से मांग

ग्राम पंचायत में जो पात्र है उसे नहीं मिला है जो अपात्र है उसे मकान मिला है जिससे ग्राम के लोग परेशान है । ग्रामीणो ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत बिरुहली मे सरपंच- सचिव द्वारा धडल्ले से जो भ्रष्टाचार किया जारहा है उसका निरीक्षण कर जांच कराकर दोषी लोगों के उपर कानूनी कार्यवाही की जाय ।
शेष अगले अंक में पढे……

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper