सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र ने फीता काटकर किया रोजगार मेले का शुंभारंभ

रोजगार देने वाली कम्पनियांे के स्टाॅल में जाकर ली जानकारी
शहडोल – शहडोेल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमांद्री सिंह ने आज जिला स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होने रोजगार मेले में सहभागिता निभाने वाली विभिन्न कम्पनियों के द्वारा लगाए गए स्टाॅलो में जाकर उनसे रोजगार देने के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होने कहा कि, शहडोल जिले मेें स्थापित कम्पनियां प्राथमिकता के आधार पर जिले के बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्राथमिकता के साथ पहल करें जिससे जिले के युवा बेरोजगारो को रोजगार के साधन सुलभ हो सके।
इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने रोजगार मेले में सहभागिता निभाने वाले संस्थाओ से कहा कि, यह अनुसूचित जनजाति बहुल अंचल है यहां के लोग उच्च स्तरीय तकनीकी आदि शिक्षाओ केा ग्रहण करने में समर्थ नही है इन बातो को ध्यान में रखते हुए युवा बेरोजगारो को अधिकाधिक लाभ और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु मानवीय दृष्टिकोण से पहल करे जिससे शहडोल जिले के बेरोजगारो को रोजगार का लाभ प्राप्त हो सके। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, परियोजना अधिकारी ग्रामीण आजिविका मिशन श्री पुष्पेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.