मेले में कोविड-19 से बचावं संबंधी आवश्यक एहतियात बरतें- कलेक्टर बाणगंगा मेला की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिले में आगामी 14 जनवरी 2021 को आयोजित होने वाले मकर संक्रति के मेले की विभिन्न तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि, वे कोविड-19 से बचाव की गाईडलाईन का पालन करते हुए आवश्यक एहतियात बरतना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि, स्थानीय बाणगंगा मेले की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से पूर्ण करें तथा बाणगंगा कुण्ड की साफ-सफाई एवं कुण्ड मे स्नान करने वाले लोगों की सुरक्षा हेतु तैराको की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करे। मेले में विद्युत व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहे तथा पानी, टायलेट आदि की भी समुचित व्यवस्था सुलभ कराएं। कलेक्टर ने मैदान का समतलीकरण करने, मैदान के किनारो में खड़े अनावश्यक वाहनो को हटवाने, बैरिकेट लगवाने तथा वाहनो के पार्किंग की व्यवस्था यातायात प्रभारी से समन्वय कर सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने मेले में चैनलिंग की व्यवस्था के निर्देश देते हुए ड्रोन से निगरानी तथा एलईडी लगवाने के निर्देश नगरपालिका अधिकारी को दिए। उन्होने कहा कि मेला डियूटी में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को शिव जी नम्बर उपलब्ध कराएं जिससे सभी एक-दूसरे के सम्पर्क में रहें। मेले में जिले के निजी बड़े प्रतिष्ठानों की सहभागिता से कोविड-19 से बचावं हेतु मास्क व सेनेटाइजर तथा डस्टबिन इत्यादि की व्यवस्थाएं कराएं। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि, वे अपनी निगरानी में प्रतिदिन रात्रि में सम्पूर्ण मेला परिसर को सेनेटाइज करवाएं। कलेक्टर नेे सभी विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए है कि, वे जनसम्पर्क विभाग से समन्वय और परामर्ष कर संयुक्त प्रदर्शनी लगाने में सहयोग प्रदान करें अलग-अलग विभागीय स्टाॅल लगाकर भीड़ न बढाएं। लगाई जाने वाली प्रदर्षनी में विभागीय चुनिंदा जन कल्याणकारी योजनाओं के फ्लैक्स तैयार कर आकर्षक एवं रोचक प्रदर्षनी लगाई जाएं, जिसमें एकरूकता एवं आमजनो को जानकारी से युक्त सामग्री संकलित हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने कहा कि मेले में लगाए जाने वाले झूलों की तकनीकी जांच व परीक्षण कराएं तथा उन्हें वैश्विक बीमारी कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़-भाड़ कम करने हेतु दूर-दूर स्थापित कराएं। उन्होने नगरपालिका अधिकारी से कहा कि, मेले में व्यापारिक प्रतिष्ठानो से साफ-सफाई रखने का अनुबंध पत्र प्राप्त कर दुकानो के संचालन की अनुमति दें तथा स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होने अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने हेतु मुख्य मार्गाें पर बैरिकेेट लगाने, वाहनो को व्यवस्थित खड़ा करने आदि के निर्देश यातायात प्रभारी को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने मेले में लगाए जाने वाले माइक सिस्टम को वहा पर स्थापित कन्ट्रोल रूम से विधिवत कनेक्टीविटी हो यह परीक्षण कर पूर्व से सुव्यवस्थित करे। बैठक में मेला से संबंधित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, उपाध्यक्ष श्री कुलदीप निगम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री व्ही0डी0 पाण्डेय, यातायात प्रभारी श्री अखिलेश तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, कमाण्डेंट होमगार्ड सहित बाणगंगा मेला समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.