कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का संयुक्त निरीक्षण

शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टाफ के बैठने हेतु स्थानाभाव के कारण नवीन व्यवस्थाएं एवं स्थान बढाने तथा नव निर्माण संबंधी विचार- विमर्श किया गया।
ज्ञातव्य हो कि, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित स्टाफ की बैठक व्यवस्था हेतु स्थानाभाव है, जिस हेतु अधिकारी द्वय ने पहल कर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न कक्षों एवं बाहर रिक्त स्थानों में नव निर्माण की योजना को मूर्त रूप देने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से तकनीकी जानकारी से अपने विचार साझा किये। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री व्ही.डी. पाण्डेय, श्री अखिलेश तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक श्री उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.