भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बस दुर्घटना में घायल मरीजो का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ली स्वास्थ्य जानकारी

266
Above News
बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं देने के दिए निर्देश

अखिलेश कुमार शर्मा मो. नं-7999140850
शहडोल | प्रातः काल कृष्णा बस सर्विस बस क्रमांक सी.जी.-04-8733 जोकि बिलासपुर से लेबर इलाहाबाद इटावा गोरखपुर उत्तरप्रदेश जा रही थी, जिसमें लगभग 60 यात्री सवार थे, जो बस ग्राम भुरका तहसील जयसिंहनगर के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला प्रशासन द्वारा तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर घायल हुए यात्रियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसमें छह घायल मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए। सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने जिला चिकित्सालय शहडोल पहुंचकर घायल मरीजों का हालचाल उनके परिजनों से पूछा एवं उन्हें दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर को घायल मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया एवं खिड़कियों, दरवाजे एवं रोशनदान में पेंट आदि कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में बेहतर से बेहतर सफाई होना चाहिए। उन्होंने टूटी-फूटी टाइल्स हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाया जाए। इस दौरान कलेक्टर में जिला चिकित्सालय में आए हुए मरीजों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने एवं मास्क का प्रयोग करने के समझाइश दी। इस दौरान नेत्र रोग विशेषक डॉ0 व्ही.एस.वारियां सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper