दूर दराज से आए नागरिकों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

अखिलेश कुमार शर्मा मो. नम. -7999140850
शहडोल- कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु जो जन सुनवाई स्थगित की गई थी वो आज आज कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू की गई। आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ0 सतंेेंद्र सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों एवं लोकसेवा प्रबंधक तथा जनसुनवाई से जुड़े हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर तत्काल दूर-दराज से आए हुए नागरिकों की समस्या का निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में श्री आत्माराम अवधिया वार्ड नंबर 11 सोहागपुर ने आवेदन दिया कि उनके पुश्तैनी मकान जो कि वार्ड नंबर 21 गणेश मंदिर के पास है उसमें किराएदार द्वारा उनके मकान पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मोहम्मद मकसूद पिता मोहम्मद मकबूल वार्ड नंबर 17 बलपुरवा शहडोल ने आवेदन करते हुए बताया कि उनके बेटे को ब्रेन कैंसर है अतः मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता मदद से उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाए तत्संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम दियापीपर की नीतू वाई पति श्री भारत सिंह ने आवेदन प्रस्तुत किया कि राशन कार्ड बनने के बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है इस पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर को तत्काल समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार श्री विभेद सिंह ग्राम सौकी मोहल्ला सिंहपुर रोड ने आवेदन प्रस्तुत किया कि उन्हें पथ विक्रेता सहायता राशि नहीं मिल पा रही है इस पर कलेक्टर ने एलडीएम अग्रणी बैंक एससी माझी को आवेदन देखकर तत्काल जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनसुनवाई कार्यक्रम में इसी प्रकार अन्य 17 दूरदराज से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी जिसका निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर, परियोजना एनआरएलएम श्री पुष्पेन्द्र सिंह, जिला षिक्षा अधिकारी श्री रणमत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लारोकर सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.