भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खून की कमी से माताओं को निजात दिलाने सीएमएचओ का सतत अभियान जारी

221
Above News
आज दिनांक तक 2347 गर्भवती माताओं का हुआ पंजीयन तथा 1527 लगाए गए आयरन सुक्रोज इंजेक्शन

अखिलेश कुमार शर्मा मो. नम. 7999140850

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर के मार्गदर्शन में अत्यधिक खून की कमी वाली गर्भवती माताओं को चिन्हित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य अमले द्वारा आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एम.एस. सागर ने बताया कि 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2020 तक जिले में 2347 गर्भवती माताओं का पंजीयन कर 1527 एनीमिक माताओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में 122 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 89 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 514 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 414 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में 58 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 22 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 201 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 165 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में 67 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 44 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 295 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 186 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में 71 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 43 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 756 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 482 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। आज दिनांक को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में 169 गर्भवती माताओं की जांच की गई जिनमें 125 आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया तथा आज दिनांक तक 480 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया जिसमें 290 माताओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। इस तरह आज जिले में 487 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया 323 को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए तथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 2347 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया तथा 1527 आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाई गई। यह अभियान सतत जारी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper