भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीएमएचओ डॉ सागर ने जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर समय पर आने के दिए निर्देश

218
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मो. न. -7999140850

शहडोल | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर ने जिला चिकित्सालय शहडोल के चिकित्सकों नरसिंह एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि अपनी ड्यूटी रोस्टर अनुसार समय पर करें तथा रिलीवर आने के बाद ही अपने ड्यूटी छोड़े, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

खंड चिकित्सा अधिकारी मझगवां के दिए गए त्याग पत्र को विधिवत भिजवाने के दिए निर्देश

चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पूजा दुबे जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में कार्यरत हैं। उन्होंने अपना त्यागपत्र 24 दिसंबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया था। तत्संबंध में उन्हें सूचित कर उनके मूल आवेदन त्यागपत्र को वापस करते हुए शासन के नियमानुसार 1 माह के वेतन का बैंक में जमा किया हुआ चालान के साथ अपना त्याग पत्र प्रस्तुत करें अन्यथा उन्हें अनधिकृत अनुपस्थित माना जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper