बाइक और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर, दो घायल

उमरिया /मानपुर- ताला उमरिया सड़क मार्ग में नरवार मोड़ के आगे एक बाइक और स्कार्पियो वाहन में भिड़ंत हो गई जिससे बाइक चालक समेत एक गर्भवती महिला बुरी तरह घायल हो गए वहीं एक युवक को मामूली चोंट आई है। बताया जाता है बाइक चालक अत्यंत तेज गति से बाईक चला रहा था और एक ट्रक को ओवर टेक करने के बाद सामने से आ रही स्कार्पियो वाहन से भिड़ गया, इस घटना में बाइक चालक शिवप्रसाद अगरिया निवासी दुब्बार का एक पैर टूट गया वहीं साथ मे बैठी गर्भवती महिला को गंभीर चोट लगी। घटना पर स्कार्पियो वाहन में सवार लोगो ने मानवता दिखाते हुए तत्काल घटना की सूचना डायल 100 और एम्बुलेंस 108 को दी।
घटना में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाइक चालक युवक ग्राम छोटी पाली के ग्राम दुब्बार से मानपुर के ग्राम हिरौली जा रहा था वहीं रग्घू गौतम नाम का वाहन चालक अपने परिवार को लेकर सतना जा रहा था कि तभी बाइक चालक की लापरवाही से उक्त घटना घटी। फिलहाल घायलो को ईलाज के लिए मानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.