अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने परशुराम आश्रम पुनः निर्माण हेतु दिया ज्ञापन

अखिलेश कुमार शर्मा…..
शहडोल। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शहडोल द्वारा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को शहडोल कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजकर रीवा के इटौरा बाईपास में स्थित भगवान परशुराम आश्रम को पुनः निर्माण कराए जाने हेतु ज्ञापन दिया गया । ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष दया शंकर शुक्ला व संयोजक प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक दल ने शहडोल कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को ज्ञापन देकर बताया गया कि किस प्रकार से करीब 15 वर्ष पूर्व जन सहयोग के माध्यम से ब्राह्मणों की जन आस्था के प्रतीक भगवान परशुराम आश्रम का निर्माण कराया गया था। जिसे प्रशासन ने अवैध निर्माण बताकर धार्मिक स्थल को बलपूर्वक गिरा दिया गया है। जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह धार्मिक स्थलों को गिराकर जन भावनाओं को आहत करना न्यायसंगत नहीं है। ब्राह्मण एकता परिषद ने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि बहुसंख्यक जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर स्वीकृति प्रदान करके पुनः निर्माण कराए जाने की निर्देश जिला प्रशासन को किया जाए। ताकि बहुसंख्यक सनातन धार्मिक आस्था के प्रतीक भगवान परशुराम पर आस्था रखने वाले संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था का सम्मान हो सके।


Subscribe to my channel
Comments are closed.