भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने किया जय स्तंभ में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

226
Above News


सड़क में डिवाइडर बनाने के लिए निर्देश
शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेंद्र सिंह ने आज जय स्तंभ चैराहे में बन रही सड़क का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए जयस्तंभ चैक में डिवाइडर बनाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी को देते हुए कहा कि डिवाइडर बन जाने से आने जाने वाले व्यक्तियों को सहूलियत होगी तथा सड़क मार्ग में वाहनों को भी सहूलियत होगी। इसी प्रकार कलेक्टर ने जय स्तंभ चैक के आसपास सड़क में खड़े वाहनों को सड़क मार्ग में खड़े न करने के निर्देश दिए तथा समझाइश दी कि अगर वाहन सड़क मंे खड़ा हुआ पाया गया तो कार्यवाही भी की जायेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क को गुणवत्तायुक्त एवं समय-सीमा में बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper