भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सुरेश कुमार गुप्ता के लिए बनी स्वावलंबन की राह

264
Above News

मेडिकल शॉप खोलकर शुरू किया खुद का व्यवसाय
शहडोल | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शहडोल के श्री सुरेश कुमार गुप्ता के लिए बनी स्वाबलंबन की राह। सुरेश कुमार गुप्ता बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे किंतु वह कहीं नौकरी करने की बजाय अपना खुद का ही व्यवसाय करना चाहते थे, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शहडोल से ही की तथा बाद में अपना ग्रेजुएशन भी कंप्लीट शहडोल से किया। तत्पश्चात सुरेश के पिताजी भी सुरेश को व्यवसाय एवं उद्यमिता के क्षेत्र में काफी प्रोत्साहित करते थे और समय-समय में शासन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते थे। श्री सुरेश स्वयं का मेडिकल शॉप खोलना चाहते थे लेकिन आर्थिक रूप से मदद की उन्हें आवश्यकता थी।
उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी कई लोगों से प्राप्त हुई। श्री सुरेश ने बिना देरी किए तुरंत ही उद्योग कार्यालय शहडोल के प्रबंधक से संपर्क किया तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना योजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूर्ण जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्होंने तय किया कि वे अब तत्काल ही अपने आवेदन उद्योग कार्यालय में लगाएंगे तथा सरकार की इस योजना का लाभ अवश्य ही उठाएंगे। मेडिकल शॉप खोलने के लिए उद्योग विभाग द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 05 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत कर उन्हें स्वाबलंबन की राह पर मेडिकल शॉप खोलने में सहायक बनी। आज श्री सुरेश कुमार गुप्ता खुद का मेडिकल शॉप खोल कर अपने परिवार का अच्छे ढंग से भरण पोषण कर रहे हैं। सुरेश का कहना है कि मेरे बचपन से उद्यमी बनने की तमन्ना को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने सार्थक किया। उन्होंने शासन की इस योजना को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper