भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत माह जनवरी-2021 नसबंदी सेवा आपूर्ति की तिथियां निर्धारित

284
Above News


शहडोल | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.एस. सागर में जानकारी दी है कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी माह 2021 में नसबंदी सेवाओं की आपूर्ति की तिथियां निर्धारित की गई है। जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों हितग्राही शिविरों में आकर नसबंदी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर के सीएचसी में डॉ0 व्ही.पी. पटेल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे तथा डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतना चिकित्सक के रूप में कार्य करेंगे। 2 जनवरी 2021 को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में डॉ0 राजेश पांडेय सर्जन अपनी सेवा प्रदान करेंगे एवं डॉ पी.एल. सागर निश्चेतना चिकित्सक के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार 2 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा निश्चेतना चिकित्सक डॉ0 सचिन कारखुर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 3 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में सर्जन डॉ0 बृजेश प्रजापति एवं निश्चेतना डॉ0 पी.एल. सागर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 4 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में सर्जन डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा निश्चेतना डॉ0 सचिन कारखुर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 6 जनवरी 2021 को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में डॉ0 राजेश पांडेय सर्जन तथा डॉ0 सचिन कार खुद अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 6 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में सर्जन डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा डॉ0 सचिन कारखुर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
इसी प्रकार 7 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में आयोजित शिविर में डॉ0 व्ही.पी. पटेल सर्जन तथा डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतना अपनी सेवाएं देंगे। 8 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में सर्जन डॉ0 ब्रजेश प्रसाद प्रजापति निश्चेतक डॉ0 पी0एल0 सागर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 9 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में सर्जन डॉ0 बी.पी. पटेल तथा निश्चेतक डॉ0 सचिन कातखुर अपनी सेवाएं देंगे। 10 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में डॉ0 राजेश प्रजापति सर्जन एवं डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतक के रूप में काम करेंगे। 11 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में सर्जन डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा डॉ0 सचिन कारखुद अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 13 जनवरी 2021 को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में सर्जन डॉक्टर राजेश पांडे तथा निश्चेतक डॉ0 पी.एल. सागर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 15 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में डॉ0 व्ही.पी. पटेल सर्जन तथा डॉ0 पी. एल. सागर निश्चय तक अपनी सेवाएं देंगे। 16 जनवरी 2021 को सिविल अस्पताल ब्योहारी में डॉ0 राजेश पांडेय सर्जन तथा डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इसी प्रकार 16 जनवरी 2021 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में डॉ0 बी.पी. पटेल सर्जन तथा डॉ सचिन कारखर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 17 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर सर्जन डॉ0 बृजेश प्रजापति तथा निश्चेतक डॉ0 पीएल सागर अपनी सेवाएं देंगे। 18 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में सर्जन डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा निश्चेतक डॉ0 सचिन कारखुर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
इसी प्रकार 20 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में डॉ व्हीपी पटेल सर्जन तथा डॉ0 सचिन कारखर अपनी सेवा प्रदान करेंगे। 20 जनवरी 2021 को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में डॉ राजेश पांडेय सर्जन तथा डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 21 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में डॉ व्ही.पी. पटेल सर्जन एवं डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 20 जनवरी 2021 सिविल अस्पताल ब्यौहारी में डॉ राजेश पांडेय सर्जन तथा डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 21 जनवरी 2021 को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में सर्जन डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा निश्चेतक डॉ पी.एल. सागर अपनी सेवाएं देंगे। 22 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर डॉ0 व्ही.पी. पटेल सर्जन एवं डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 23 जनवरी 2021 को सिविल अस्पताल ब्योहारी में सर्जन डॉ0 राजेश पांडेय तथा निश्चेतक डॉ0 पी.एल. सागर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इसी प्रकार 23 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में डॉ0 व्ही. पी. पटेल सर्जन तथा सचिन कारखुर निश्चेतक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 24 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में डॉ0 बृजेश प्रजापति सर्जन तथा डॉ0 व्हीएल सागर निश्चेतक के रूप में कार्य करेंगे। 25 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार में सर्जन डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा डॉ सचिन कारखुर निश्चेतक के रूप में कार्य करेंगे। 27 जनवरी 2021 को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में सर्जन डॉ0 राजेश पांडेय तथा निश्चेतक डॉ0 पी.एल. सागर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में सर्जन डाॅ0 बी.पी. पटेल तथा निश्चेतक डॉक्टर सचिन कारखुर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 28 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में सर्जन डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा निश्चेतक डॉ0 पी.एस. सागर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 29 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में सर्जन डॉ0 व्ही.वी. पटेल तथा डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतक के रूप में कार्य करेंगे। 30 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में सर्जन डॉ0 व्ही.पी. पटेल तथा डॉ0 सचिन कारखुर निश्चेतक के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार सिविल अस्पताल ब्यौहारी में में सर्जन डॉ0 राजेश पांडेय तथा डॉ0 पी.एल. सागर निश्चेतक के रूप में कार्य करेंगे। 31 जनवरी 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में सर्जन डॉ0 बृजेश प्रजापति तथा निश्चेतक डॉ पी.एल. सागर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि महिला नसबंदी अपनाने वाले महिलाओं को 1400 रुपए प्रेरक को 200 रुपए तथा पुरुष नसबंदी अपनाने वाले हितग्राही को 2000 रुपए तथा प्रेरक को 300 रुपए एवं 1 सप्ताह के अंदर डिलीवरी के बाद नसबंदी कराने वाली महिलाओं को 2200 रुपए एवं प्रेरक को 300 रुपए शासन द्वारा प्रदान किया जाता हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper