भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

फुनगा चौकी पुलिस ने फिर की अवैध गांजे पर कार्रवाई, डिजायर कार सहित 9 किलो 700 ग्राम गांजा एवं देसी कट्टा, तीन कारतूस जब्त , अंतराज्यीय तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

312
Above News

शहडोल।   फुनगा चौकी  पुलिस द्वारा लगातार अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर  कार्रवाई की जा रही है फुनगा चौकी में जब से हरिशंकर शुक्ला पदस्थ हुए हैं तब से सभी प्रकार के अपराधों पर लगाम लगाया जा रहा है बीते दिनों शराब और गांजे पर कार्रवाई  हुई थी उसी तारतम्य पुनः पुलिस द्वारा अंतर राज्य गिरोह के तस्करों को पकड़े हैं। जिनके कब्जे से 9 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।              

          चौकी फुनगा अंतर्गत मुखबिर की सूचना के आधार पर रक्सा रोड पर बुधवार को दिन करीब 2:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक डिजायर कार क्रमांक सीजी 08 ए एफ 4977 से गांजा लेकर जा रहे हैं जहां सूचना के आधार पर पुलिस रक्सा रोड पर नाकाबंदी कर गुरारू नदी जिटको नाला के पास पहुंची जहां शाम करीब 4:00 बजे धुरवासिन रेलवे स्टेशन की तरफ से रेलवे स्टेशन की तरफ से एक सिल्वर कलर की कार आती दिखी जिसे स्टॉप हुआ गवाह की मदद से रोका गया जिसे चलती कोई कार से पप्पू नापित व संजू राठौर कूद कर भाग गए तथा कार के अंदर विमल कुमार भुआर्य पिता समुंदराम 28 वर्ष निवासी भूरसा राजनंदगांव छत्तीसगढ़, गोविंद नारायण शुक्ला पिता शिव नारायण शुक्ला 50 वर्ष निवासी गोरसी थाना जैतहरी, मोहम्मद फईम पिता शहीद बक्श उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आभा थाना शाह नगर जिला पन्ना को पकड़े जिनके कब्जे से 9 किलो 700 ग्राम गांजा के पैकेट तथा कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे एक अदद देसी कट्टा 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस कीमती करीब 11000 और 1 सिल्वर कलर की कार स्विफ्ट डिजायर जिसकी कीमत 7 लाख रुपए कुल कीमती 8 लाख 1 हजार रुपए जब्ती की गई।

प्रकरण में आरोपी पप्पू नापित व संजू राठौर फरार हैं उक्त आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा दासपुर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 25 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई  की गई है। उक्त कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी फुनगा हरिशंकर शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रामभुवन शर्मा, प्रधान आरक्षक अमित घारू, दलपत सिंह, आरक्षक राकेश कनासे, सुजीत सिंह, देवेंद्र तिवारी, सपन सिंह, मोतीराम सोलंकी की सराहनीय भूमिकारही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper