भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में स्वास्थ्य अमले द्वारा आयरन सुक्रोज का दिया जा रहा इंजेक्शन खून की कमी से महिलाओं को निजात दिलाने अभियान जारी

228
Above News

शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के निर्देश में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर के मार्गदर्शन में अत्याधिक खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य अमले द्वारा आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया जा रहा है। सिंगापुर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में ब्लॉक में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में जगह-जगह आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र बोडरी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैयबा खातून,ए नम गायत्री मिश्रा द्वारा गुरुवार को 2 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन दिया गया है। बोड़री उप स्वास्थ्य केंद्र में 7 गर्भवती महिलाओं को यह आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper