भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महिला स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न कार्यक्रम का आयोजन सुरभि महिला मंडल द्वारा किया गया

227
Above News

शहडोल।एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के सुरभि महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति नागाचारी के नेतृत्व में बीते दिन क्षेत्र अंतर्गत के बंगवार काॅलोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों आदिवासी महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराया बंगवार डिस्पेंसरी के डाॅ. वीएन ठाकुर, फार्मासिस्ट केे. ए. राव, सीनियर वार्ड व्वाय रामगोपाल शर्मा, स्टाफ नर्स ऊषा टोप्पो एवं राजकुमारी सोनी ने सभी महिलाओें का स्वास्थ्य परीक्षण कर के यथा उचित दवाइयां दीं।

राशन वितरण भी किया गया

मालूम हो कि उक्त स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच उपरांत सभी आदिवासी महिलाओं को गृह उपयोगी राशन का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम मे सुरभि महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति नागाचारी ने कार्यक्रम में अस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोगेना वायरस संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हम सभी को आवश्यक सावधानियों का पूरी समझदारी से पालन करना होगा, क्योंकि जब तक इस महामारी के रोकथाम के लिए वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक सावधानी ही दवाई है। हम सभी को 2 गज की शारीरिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का हमेशा पालन करना होगा, हमारे आसपास जो सावधानियां नहीं बरत रहे हैं उन्हें जागरूक भी करना है।

बंगवार सशिमं को तीन व्हाइट बोर्ड दिया गया

बंगवार काॅलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर को सुरभि महिला मंडल द्वारा तीन व्हाइट बोर्ड दान किए गए। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य उपेंद्र सिंह सेंगर अपने मुख्य स्टाफ के साथ उपस्थित थें। कार्यक्रम में सुरभि महिला मंडल की अपर्णा कृष्णा, आभा सक्सेना, रुचि हस्ते, संगीता दीक्षित, सोमवती मिश्रा, कनिकावल्ली राव, देवरीना चंद्रा, मुक्ता पटेरिया, उर्मिला आनंद, सोमाली बैनर्जी, हेमा सत्यनारायणन, जयप्रभा गुप्ता, डाॅली कुमार, मंजू कोरी, साधना तोमर, अनीता गुप्ता, नीता गुप्ता, स्मृति तिवारी, रन्जू झा, स्नेहा नामदेव, गुंजन ठाकुर सहित आदि सदस्या उपस्थित थीं। कार्यक्रम के आयोजन में क्षेत्र के हर्षित द्विवेदी और बद्री भुसारे की भी अहम भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper