भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राष्ट्रीय जन न्याय मंच द्वारा पर्यावरण गोष्ठी संपन्न

291
Above News

वैश्विक पर्यावरण समस्या से निजात पाने राष्ट्रीय जन न्याय मंच की प्रादेशिक बैठक में क्षेत्रीय जीवनदायिनी नदी पर ही बैठक कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

अनूपपुर/ मध्य प्रदेश के सबसे किनारे बसे अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय जन न्याय मंच की प्रादेशिक बैठक 1 जनवरी को राष्ट्रीय न्याय मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामाशंकर तिवारी की अध्यक्षता एवं संयोजक रामनरेश खाडे की मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश महोबिया राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनीष खांडे जिला अध्यक्ष रोहित दुबे अमरकंटक नगर अध्यक्ष रामप्रसाद आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न किया गया।
राष्ट्रीय जन न्याय मंच के अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत कर विचार गोष्ठी प्रारंभ की गई। राष्ट्रीय संयोजक राम नारायण खांडे अपने उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय जन न्याय मंच की स्थापना 28 दिसंबर 2019 को नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक में की गई इस मंच का उद्देश्य समाज के पिछड़े पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के विकास एवं शासन द्वारा बनाई गई नीतियों तथा सिद्धांतों को उन तक सही पूरी तरह से शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके उन योजनाओं का क्रियान्वयन पिछड़े दलित को नहीं मिल पाता उनके न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए तथा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय समस्याओं को भी जन जागरूकता के माध्यम से निजात पाने के लिए संस्था का निर्माण किया गया। और इस संस्था के माध्यम से हमने कई जिलों में जिला कार्यकारिणी गठित कर ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं को लेकर जन जागरूकता के साथ भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ हमने आंदोलन आत्मक कार्यवाही भी की है और अगर इसी तरह से सहयोग मिलता गया तो हम जल्द ही प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कमेटियों का गठन कर शीघ्र ही अपने मूलभूत सिद्धांतों पर खरा उतरेंगे।
अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय जान न्याय मंच के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष 28 दिसंबर को हमारी संस्था को मूर्त रूप दिया गया और 22 मार्च से कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगाया गया जिसके कारण हमारी संस्था आपने निर्धारित लक्ष्य पर कामयाब नहीं हो सके किंतु अब हम प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी जी के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षों की शीघ्र ही घोषणा करेंगे साथ ही तहसील तथा ग्राम पंचायत स्तरों पर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से शासन की योजनाओं पर सीधी नजर रखेंगे जिससे शासन की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन हो सके । राष्ट्रीय जन न्याय मंच द्वारा आज वैश्विक पर्यावरण की समस्या को देखते हुए जो यह विचार गोष्ठी आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी जी बधाई के पात्र हैं यह पर्यावरण की रक्षा हम सबका दायित्व भी है साथ ही मौलिक कर्तव्य भी क्योंकि पर्यावरण किसी एक को प्रभावित करने वाला समस्या नहीं है बल्कि यह वैश्विक समस्या है। आज इस क्षेत्र के जीवनदायिनी केवाई नदी पर बैठकर नदियों के संरक्षण एवं उनके रखरखाव की चर्चा की गई जिसमें कई सुझाव भी प्राप्त हुए इन सुझावों को लेकर हम प्रशासन स्तर पर चर्चा करेंगे तीन नदियों पर जो अवैध रूप से रेत उत्खनन कंपनियों के द्वारा प्रदूषित जल निष्कासन इन सभी विषयों पर जो सुझाव आए हैं हम शीघ्र ही राष्ट्रीय जन न्याय मंच का प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला कलेक्टर से चर्चा करेंगे और यथासंभव इस पर जो आवश्यक कार्यवाही हो पाएगी हम प्रशासन को दबाव बनाकर कार्यवाही करवाएंगे। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय जन न्याय मंच मैं प्रदेश की बैठक नदी के बीच धार धारा पर बैठकर हम सबको अपनी नदियों को साफ रखने के लिए अपने द्वारा किसी भी प्रकार से प्रदूषित ना करने का संकल्प लेना चाहिए मैंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमें बड़ी प्रसन्नता है कि हमारे समाज का चौथा स्तंभ पत्रकारिता जगत मैं इस क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले वीर कलम कारों को सम्मान करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ कलमकार समाज में परिवर्तन लाने का दम रखता है उनकी लेखनी में बहुत शक्ति है और हमारे क्षेत्र के कलमकार तो सदैव ही अपनी शक्तियों का समय-समय पर प्रयोग कर समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने में विशेष योगदान देते आए हैं उनकी इस अदम्य साहस को हमें सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यह हमारे और हमारे मंच के लिए बड़ी प्रसन्नता की बात है। इस कार्यक्रम में ibc24 एवं राज एक्सप्रेस के राम भवन गौतम जी देशबंधु के प्रदीप मिश्रा दबंग दुनिया के अरुण त्रिपाठी हिमांशु पासी KNN news से आरसी मिश्रा दैनिक अटल स्वराज से चंदन केवट पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनरेश खांडे गणेश महोबिया मनीष खांडे भगवानदास मिश्रा रोहित दुबे रामप्रसाद के के पांडे विजय तिवारी रोहणी तिवारी कामता पांडे बिक्कू सिंह एमपी शर्मा मनीष गुप्ता गौरव वर्मा मोहम्मद नवाज भोले गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper