युवा इलेवन की टीम ने टेनिस बाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जमाया कब्जा

उमरिया-जिला मुख्यालय अंतर्गत विकटगंज ग्राउण्ड में विकटगंज प्रीमियम लीग टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन विगत 10 दिसम्बर 2020 से किया गया था जिसमें जिले की विभिन्न टीमों ने भाग लिया था आयोजित टूर्नामेंट में टीमों के खिलाड़ियों ने अपने अपने खेलों का जौहर दिखाया जिसे देख दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। तेईस दिवसीय इस टूर्नामेंट में 03 जनवरी 2021को फाइनल मैच का मुकाबला हुआ। फाइनल मैच में प्रसार इलेवन उमरिया और युवा इलेवन उमरिया के मध्य खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया वही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए प्रसार इलेवन की टीम ने 15 ओवरों में 115 रन बनाए।ज्ञात हो की ग्राउण्ड में मुख्यअतिथि के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी मोइनुद्दीन, देवचरन खुरसेल, अधिवक्ता चंद्रप्रताप तिवारी, वरिष्ठ एम्पायर राजाराम हरवानी, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष इनायत सिद्दीकी, , शाहिद खान, के जी पाण्डे, राजा तिवारी, चंदप्रकाश दुबे, विकास तिवारी, गोपाल तिवारी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच को शुरू किया गया। खेल ग्राउण्ड में खिलाड़ियों द्वारा चौका छक्का लगने पर ढोल नगाड़ों की धुन में दर्शकों ने खूब लुप्त उठाया। खेल की सराहना करते हुए दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वही फाइनल मैच में युवा इलेवन की टीम 115 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी।अपने सुंदर खेल का प्रदर्शन करते हुए 116 रन बनाकर विजय अर्जित की।यह आयोजन अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे , चन्द्रप्रताप तिवारी, संरक्षक देवचरन खुरसेल, आयोजक अभिनव कुमार तिवारी के सराहनीय प्रयास से सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच के समापन पर विजयी व पराजित टीमो को मुख्यअतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के द्वारा शील्ड और मेडल सहित अन्य पुरुस्कार प्रदान किये गये फाइनल मैच को अम्पायर अफजल खान और निखिल ने सम्पादित किया।मंच पर विराजमान अतिथिगणों का स्वागत आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्यों ने बैच लगाते हुए माल्यर्पण कर स्वागत किया गया।इस मौके पर भारी संख्या में खेलप्रेमी , दर्शकगण व पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.