भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरहुली का कलेक्टर ने किया अवलोकन

271
Above News

बनी सड़क के दोनों ओर फीलिंग कराने के दिए निर्देश
शहडोल |आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरहुली का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पहुंच मार्ग पर बनी सड़क के दोनों ओर मुरूम से फीलिंग कराने के निर्देश सहायक यंत्री सुश्री नेहा गोस्वामी को दिए।

कलेक्टर ने ग्राम बिरहुली के हर पात्र हितग्राही को आयुष्मान कार्ड बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पास हितग्राही शासन के इस जन कल्याणकारी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित ना रहे। कलेक्टर ने बिरहुली कंपाउंडर को निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें तथा मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुढार श्री संजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper