धान उपार्जन केंद्र चन्नौडी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

उपार्जित धान परिवहन को गति देने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
निर्मित कैप में मोटी बरसाती रखकर उपार्जित धान रखा जाए-कलेक्टर
शहडोल | आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने उपार्जन केंद्र चन्नौडी का निरीक्षण किया। कलेक्टर को समिति प्रबंधक श्री कमलेश श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि यहां 725 किसान पंजीकृत है जिसमें 448 किसानों ने 27966 क्विंटल धान का विक्रय किया है। समिति प्रबंधक द्वारा बरदाने की और अधिक उपलब्धता की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल डीएम नान श्री एम.एस. उपाध्याय को दूरभाष पर निर्देशित किया बुढार उपार्जन केंद्र में अतिरिक्त रखे बारदाने चन्नौडी उपार्जन केंद्र भिजवाए, जिससे अभी तत्काल बारदानों की व्यवस्था हो जाए और उपार्जन के कार्यों में कठिनाई न हो।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति सेवक को निर्देशित किया कि धान परिवहन में गति लाना सुनिश्चित करें, जिससे परिवहन कार्य में लगे ट्रक अनावश्यक खडा ना रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मनरेगा से बन रहे ओपन कैप चबूतरे का निरीक्षण किया तथा सहायक यंत्री एवं सचिव श्री दीवान सिंह को निर्देशित किया कि चबूतरे में बाई पर आदि लगाकर इसका समतलीकरण कराकर मोटी पॉलीथिन बिछवाए तथा उपार्जित धान रखना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री संजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.