भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने आसपास साफ-सफाई, समतलीकरण तथा पेवर्स वाले पत्थर लगाने के लिए निर्देश

216
Above News

उचित मूल्य दुकान बहगड़ का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शहडोल – आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने उचित मूल्य दुकान बहगड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नवीन पात्रता पर्ची के हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एक भी नवीन पात्रता पर्ची पात्र हितग्राही को राशन से वंचित ना किया जाए।अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने राशन दुकान में दी जा रही चावल, गेहूं आदि का जांच किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि खाद्यान्न इधर-उधर न फैला रहे तथा व्यवस्थित रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सहायक यंत्री श्री प्रशांत लखरहा को निर्देशित किया कि उचित मूल्य दुकान के सामने समतलीकरण कराकर साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाना सुनिश्चित करें तथा पेवर्स वाले पत्थर लगाकर मुख्य मार्ग से जोड़े। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहार श्री संजीव तिवारी, जी.एस.ओ. श्री आर.एन. जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper