ग्राम राघवपुर में बन रहे आयुष्मान कार्ड शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

हर पात्र हितग्राही को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
शहडोल 6 जनवरी 2021- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान ग्राम राघोपुर में बन रहे आयुष्मान कार्ड शिविर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड बनाकर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आसमान कार्ड बनाने में गति लाएं तथा घर घर जाकर इसकी सूचना भी दे।इस अवसर पर कलेक्टर को अवगत कराया गया कि 3 दिनों में 180 कार्ड एवं आज 4 कार्ड बने हैं। इस पर कलेक्टर ने कार में प्रगति लाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री संजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.