चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्रायल रन का किया अवलोकन

शहडोल| मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग
ने कल शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज में कोविड-19 वैक्सीनेशन ट्रायल रन का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान बताया गया कि, प्रथम कक्ष प्रतिक्षा कक्ष, द्वितीय कक्ष वैक्सीनेशन कक्ष एवं तृतीय कक्ष में वैक्सीन लगवाए हुए हितग्राही पर 30 मिनट नजर रखी जाएगी ज था कोविड-19 वैक्सीनेशन के ट्रायल रन में प्रत्येक सेंटर तके 20-20 स्वास्थ्य कर्मीयो को चिकित्सा अधिकारी की देख रेख में यह ट्रायल किया जा रहा है। इस ट्रायल के द्वारा वैक्सीनेशन के पश्चात यदि कोई प्रतिकूल प्रभाव वैक्सीन लगाए जाने वाले व्यक्ति को होता है तो उसका निराकरण कर वैक्सीनेशन का सम्पूर्ण लाभ दिलवाना इस कोविड-19 वैक्सीनेशन ट्रायल रन का मुख्य उददेश्य है।
इस मौके पर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम0एस0 सागर सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित थे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.