भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने मेडिकल काॅलेज मे वैक्सीनेशन के ट्राई रन का लिया जायजा

225
Above News

शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने कल शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज शहडोल पंहुचकर वहां पर कोरोना वैक्सीन के लोगो तक पंहुचाने के पहल वैक्सीनेशन कार्य का पूर्वाभ्यास कराया। इस मौके पर उन्होने वैक्सीनेशन के विभिन्न प्रक्रियाओ की जानकारी ली कि किस प्रकार से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया संधारित की जाएगी। वैक्सीनेशन के कार्य के तैयारियो को जांचने के लिए पूरी प्रक्रिया का उन्होने कोल्ड चैन से वैक्सीन लाने संबंधी व्यक्ति को वैक्सीन लगाने तथा उसके बाद आधे घण्टे तक संबंधी व्यक्ति की निगरानी सहित समस्त प्रक्रियाओ का उन्होने अपने समक्ष में अवलोकन किया। कलेक्टर ने डाॅ. अनुमन सोनारे को निर्देशित किया कि, जिन व्यक्तियो को वैक्सीन लगाई जाएगी उन्हें वैक्सीन से संबधी सावधानियो एवं सतर्कताओ संबंधी विस्तृत जानकारी का पम्पलेट तैयार कर उपलब्ध कराएं एवं उन्हे आवश्यक समझाईस एवं सुझाव भी दें। इस मौके पर डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, डाॅ. नागेन्द्र सिंह, डाॅ. विक्रांत कबीर पंथी, डीसीएम रामगोपाल गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper