कलेक्टर की पहल पर मुड़वानी क्षेत्र मे 121.22 लाख से विद्युती करण का कार्य प्रारंभ

सिंगरौली | कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के पहल एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामलल्लू वैश्य के मार्गदर्शन मे मुड़वानी क्षेत्र मे 121.22 लाख की लागत से विद्युती करण का कार्य एनसीएल सिंगरौली के सहयोग से कराया जा रहा है। साथ कई अन्य कई विकास के कार्य किये गये है।
विदित हो कि नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्रान्तर्ग वार्ड 17 मे ग्राम मुड़वानी स्थित है जहा कई पीढ़ीयो बैगा जन जाति के 35 परिवार निवासरत है। मुड़वानी ग्राम मे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य जहा पूर्ण हो गया है वही सुद्ध पेय जल हेतु चार नगर हैण्ड पंम्प संचालित है पाईप लाईन के माध्यम से पानी के व्यवस्था हेतु 48 लाख रूपयें का प्रस्ताव एनसीएल को भेजा गया है। सभी परिवारो को खाद्यान सामाजिक सुरंक्षा पेशन का लाभ दिया जा रहा है। शिक्षा के लिए 8 वी तक विद्यालय आगनवाड़ी केन्द्र संचालित है इन परिवारो को रोजगार उपलंब्ध कराने हेतु मुड़वानी डैम को पर्यटक स्थल के रूप मे विकशित किया जाकर स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समय समय पर कैम्प आयोजित कर टीकाकरण दवाओ का वितरण किया जा रहा है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.