जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान’’ की तैयारी बैठक संपन्न

सतना |प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 11 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर पुलिस के कॉन्फ्रेंसिंग हाल में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता मे पुलिस और महिला बाल विकास, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक हितिका वासल, नगर पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.