भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अब उमरिया नगर से कोई भी व्यक्ति भूखा नही लौटेगादीन दयाल अन्त्योदय रसोई के माध्यम से सस्ते दर 10 रूपये में उपलब्ध होगा भोजन

267
Above News

उमरिया- नर सेवा ही नारायण सेवा है । भूखे को भोजन तथा प्यासे को पानी उपलब्ध करानें से बड़ी नर सेवा नही हो सकती है। सामाजिक सहयोग एवं जिला प्रशासन तथा नगर पालिका उमरिया के सहयोग से स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर दीन दयाल अन्त्योदय रसोई का शुभारंभ न्यू बस स्टैण्ड उमरिया में किया गया है।
दीन दयाल अन्त्योदय रसोई के संचालन से जिले भर से विभिन्न कार्यो से आने वाले ग्रामीणों को भोजन करने में आर्थिक समस्यां कारण नही बनेेगीं। अब रसोई में सुबह शाम कोई भी व्यक्ति 10 रूपये में भरपेट भोजन प्राप्त कर सकेगा। जिसके पास 10 रूपये की राशि उपलब्ध नही होगी उसे भी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। दीन दयाल अन्त्योदय रसोई के संचालन की खास बात यह है कि रसोई के संचालन तथा संचालन के लिए संसाधन उपलब्ध करानें का दायित्व स्थानीय स्वयं सेवकों , व्यापारियों तथा आम जन द्वारा करनें का निर्णय लिया गया है। संचालन हेतु दान दाता भी खुलकर सामने आये है तथा दान देने के साथ ही अपनी सेवाएं भी दे रहे है।


ग्राम हर्रई से आये सुखई सिंह ने बताया कि वे फसलों में लगे कीट हेतु कीटनाशक दवाईयों को खरीदने हेतु जिला मुख्यालय उमरिया आये थे। दीन दयाल अन्त्योदय रसोई की जानकारी मिलने पर मैं यहां भोजन करने के लिए आया हू। उन्होने कहा कि इसके पहले जब भी उमरिया आता था तो घर से भोजन करके चलता था तथा घर पहुंचने के बाद ही भोजन नसीब हो पाता था। आपने दीन दयाल अन्त्योदय रसोई के संचालन हेतु दानदाताओ के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह फजिलगंज निवासी टैक्सी चालक सोमकुंवर तथा खलेसर निवासी रेवा चौधरी ने बताया कि उन्हें दोपहर का भोजन करने हेतु घर जाना पडता था जिसमें दो से तीन घंटे लग जाते थे। अब सस्ते दर पर अच्छा भोजन तत्काल मिलने से समय की बचत होने लगी है तथा इस समय का उपयोग हम अपनी आय बढाने में करने लगे है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper