भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस ने अबैध रेत से भरे 03 ट्रेक्टराें काे किया ज़ब्त

222
Above News

शहडोल|थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 11-12.01.2021 के रात्रि को मुखविर सूचना पर उपनिरीक्षक विकाश सिंह द्वारा एक रेत से भरे बिना नम्बरी ट्रेक्टर को पकड़कर ड्रायवर से रेत परिवहन संबंधी बैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी बृजेन्द्र बैगा पिता छोटे लाल बैगा उम्र 30 वर्ष निवासी गढीटोला रामपुर द्वारा कोई बैध दस्तावेज न दिखाने पर उक्त वाहन को जप्त कर खनिज अधिनियम एवं चाेरी का प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक विकाश सिंह, प्र0आर0 भूपेन्द्र सिंह, नवीन सिहं आर0 गुलाब सिंह एवं मनोज का विशेष योगदान रहा।

थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत दिनांक 11.01.2021 को मुखविर सूचना पर उपनिरीक्षक अमर वरकडे द्वारा एक रेत से भरे ट्रेक्टर को पकडकर ड्रायवर से रेत परिवहन संबंधी बैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी शिवप्रसाद यादव पिता जीवन यादव निवासी जोगीढोल द्वारा कोई बैध दस्तावेज न दिखाने पर उक्त वाहन को जप्त कर खनिज अधिनियम एवं चाेरी का प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अमर वरकडे का विशेष योगदान रहा।

चाैकी केशवाही क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10.01.2021 को मुखविर सूचना पर स0उ0नि0 शिवप्रसाद अहिरवार
द्वारा एक रेत से भरे बिना नम्बरी ट्रेक्टर को पकड़कर ड्रायवर से रेत परिवहन संबंधी बैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी सुरेन्द्र साहू पिता संतराम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी टेढिया चाैकी केशवाही थाना बुढार द्वारा कोई बैध दस्तावेज न दिखाने पर उक्त वाहन को जप्त कर खनिज अधिनियम एवं चाेरी का प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में स0उ0नि0 शिवपुसाद अहिरवार, आर0 पार्थ चाैधरी का विशेष योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper