भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कई वर्षों के बाद मछुआरा समाज जबेरा की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर मिला न्याय

204
Above News

नोहटा|जबेरा की कुछ संगठनों ने मछली मार्केट हटाने को लेकर 8 जनवरी को जबेरा थाना प्रभारी महोदय को एक ज्ञापन दिया था जिसमें मांग की गई थी की मंदिर के पास से मछुआरा समाज की दुकानें हटाई जाए ।
जैसा की सर्वविदित है मछुआरा समाज बहुत पहले से दुकान में लगाने के लिए एक स्थान की मांग करते आ रहे हैं लेकिन आज दिनांक तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया था जिसको लेकर समाज के लोगों का कहना है की अगर बिना स्थान निर्धारित किए अगर दुकानें हटाई जाती हैं तो उनकी रोजी-रोटी कैसे चलेगी।।
मछुआरा समाज की इस समस्या में तत्परता दिखाते हुए सोरभ तिवारी राहुल रैकवार ने थाना प्रभारी जबेरा श्रीमान कमलेश तिवारी जी के समक्ष अपनी बात रखी ।।
थाना प्रभारी महोदय जी ने तहसीलदार महोदय श्रीमान अरविंद यादव जी एवं जनपद सीओ अवधेश प्रताप सिंह जी व ग्राम के जनप्रतिनिधि लोगों को थाने में मीटिंग बुलाकर समस्या का समाधान किया गया। 35 से 40मछुआरा समाज के लोगों को ब्लॉक कॉलोनी के पीछे दुकान के लिए 1 एकड़ भूमि मछली मार्केट बनाने का निर्णय लिया।
उपस्थित तहसीलदार अरविंद यादव सीओ अवधेश प्रताप सिंह थाना प्रभारी के .के.तिवारी मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा सौरभ तिवारी तिलक सिंह ठाकुर सुरेंद्र तिवारी कलू यादव राजेश जैन राहुल रैकवार लाखन ठाकुर एवं समस्त पत्रकार व ग्राम के मछुआरों की उपस्थित रही

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper