भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है , ऐसे में राम मंदिर निर्माण को राष्ट्र मंदिर निर्माण के रूप में लेते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन जन को इससे जोड़ने के लिए अभियान प्रारम्भ

239
Above News

उज्जैन |,अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है , ऐसे में राम मंदिर निर्माण को राष्ट्र मंदिर निर्माण के रूप में लेते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन जन को इससे जोड़ने के लिए अभियान प्रारम्भ किया जा रह है , इसी सन्दर्भ में शनिवार को एक वृहत बैठक स्थानीय माधव सेवा न्यास पर आयोजित की गयी , जिसमें भारतीय जनता पार्टी उज्जैन इकाई के साथ साथ सभी मोर्चों के भी पदाधिकारीगण शामिल हुए !
मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार राममंदिर निर्माण हेतु सम्पूर्ण देश में निधि समर्पण अभियान चल रहा ही इसी तारतम्य में शनिवार को भाजपा नगर की आवश्यक बैठक माधव सेवा न्यास में आयोजित की गयी बैठक में प्रमुख वक्त के रूप में संघ के प्रान्त सह प्रचारक श्री राजमोहन जी शामिल हुए , इस अवसर पर वक्ता परिचय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी ने करवाया !
श्री राजमोहन जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम राम के मंदिर का निर्माण होते हुए देख रहे हैं एवं रामकाज के भागीदार बन रहे हैं ! कई लोगों ने इस पुनीत कार्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है ! देश का प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि वो इस रामकाज में सहभागी बने परन्तु प्रत्येक व्यक्ति अयोध्या नहीं जा सकता इसलिए वो अपना योगदान आर्थिक रूप में मंदिर निर्माण हेतु प्रदान कर सकता है !
प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर रामकाज का हिस्सा बन सके इसलिए न्यूनतम राशि 10 रूपये रखी गयी है ! श्री राजमोहन जी ने कहा कि एक वो दौर भी था जब राम के इस देश में राम के होने पर ही प्रश्नचिन्ह लगाया गया था परन्तु आज वो दौर है जिसमें राममंदिर निर्माण के साथ साथ समाज राम राज्य स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है ! हमें प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचना है ताकि कोई भी व्यक्ति इस पुण्य कार्य से वंचित न रह जाए ! श्री राजमोहन जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा कार्यकर्त्ता 15 जनवरी से मंडल एवं वार्डशः टोली बनाकर घर घर जायेगा तथा निधि समर्पण के माध्यम से शहर का प्रत्येक नागरिक इस राष्ट्र मंदिर के निर्माण से जुड़ सके ये सुनिश्चित करेगा !
बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री डॉ मोहन यादव , विधायक श्री पारस जैन , डॉ चिंतामणि मालवीय , श्री राजेंद्र भारती , श्रीमती मीना जोनवाल , , श्री रामचंद्र कोरट , श्री अशोक प्रजापत , श्री राजेंद्र झालानी , श्री महेन्द्र रघुवंशी , श्री दिनेश जाटवा , श्रीमती अचला शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे !
संचालन महामंत्री श्री सुरेश गिरी ने किया एवं आभार श्रीमती रेखा औरा ने माना !

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper