1800 वर्गमीटर में बनाये जाने वाले इस शापिंग काम्पलेक्स में निवेश करने का एक सुनहरा अवसर उज्जैन वासियों को मिलेगा

उज्जैन। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा निगम आय में वृद्धि किये जाने एवं उज्जैन में व्यवसायिक विकास को बढ़ावा देने को किये जाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 19अन्तर्गत फायर ब्रिगेड बिल्डिंग के पीछे, कृषि उपज मण्डी के पास, निगम स्वामित्व की रिक्त भूमि पर शाॅपिंग काम्पलेक्स का निर्माण किया जाना है, इस हेतु निगम द्वारा जारी ई-निविदा अन्तर्गत तीन निविदादाता द्वारा दरे प्रस्तुत की गई थी जिसमें दयाल इन्फ्राटेक प्रा.लि. द्वारा प्रस्तुत दर राशि रूपये 3,71,27,342.53 न्यूनतम होने से स्वीकृत की गई।
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने कहा कि वार्ड क्रमांक 19 अन्तर्गत फायर ब्रिगेड बिल्डिंग के पीछे, कृषि उपज मण्डी के पास, निगम स्वामित्व की रिक्त भूमि पर शाॅपिंग काम्पलेक्स के निर्माण हेतु निगम द्वारा जारी निविदा अन्र्तगत तीन निविदादाता मे. दयाल इन्फ्राटेक प्रा.लि., इंजिनियर संजय बागडी, एवं मे. विमलचंद जैन द्वारा दरे प्रस्तुत की गई थी, जिसमे से दयाल इन्फ्राटेक प्रा.लि. द्वारा प्रस्तुत दर राशि रूपये 3,71,27,342.53 न्यूनतम होने से निविदा समिति की अनुसंशा अनुसार स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य निगम द्वारा लगभग 1800 वर्गमीटर में बनाये जाने वाले इस शापिंग काम्पलेक्स में निवेश करने का एक सुनहरा अवसर उज्जैन वासियों को मिलेगा। जहां एक ओर नागरिकों को नवीन व्यवसाय स्थापित किये जाने हेतु उत्तम स्थान प्राप्त हो सकेगा साथ ही काम्पलेक्स में निर्मित होने वाली दुकानों एवं आॅफिस चेम्बर्स के विक्रय से निगम की आय में भी वृद्धि होगी।
शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण निगम द्वारा ग्रीन कंसेप्ट के आधार किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत काम्पलेक्स के काॅमन क्षेत्रों में सोलर एनर्जी के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
काॅम्पलेक्स निर्माण में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधाओं एवं उनके सुलभ आवागम हेतु रेम्प का निर्माण कार्य जाएगा, काॅम्पलेक्स में आने वाले नागरिकों की सुविधाओं हेतु पेयजल व्यवस्था, महिला एवं पुरूषों हेतु पृथक पृथक शौचालय एवं मुत्रालय की व्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी प्रस्तावित की गई।
काॅम्पलेक्स को आगजनी की घटनाओं से सुरक्षा की दृष्टि से फायर सेफ्टी फिचर्स की व्यवस्था भी प्रस्तावित की जाकर प्रत्येक तल पर आवागमन हेतु स्टेयर केस एवं लिफ्ट का प्रावधान किया गया है।
नागरिकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए काॅपलेक्स के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाकर भूतल एवं प्रथम तल पर विभिन्न साईजो की दुकानों एवं आफिस चेम्बर के साथ ही बच्चों के मनोरजंन हेतु प्ले झोन तथा द्वितीय तल पर ऑफिस चेम्बर्स के साथ ही कैफेटेरिया निर्माण का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक तल पर 23 दुकाने ऑफिस निर्माण का कार्य किया जाना है इस प्रकार कुल 69 दुकाने/ऑफिस का निर्माण किया जावेगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.