चिन्हित परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिये जाने हेतु फरवरी माह के अंत तक आयुष्मान कार्ड

उज्जैन। आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश अभियान अन्तर्गत हर चिन्हित परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिये जाने हेतु फरवरी माह के अंत तक आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे।
आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिक प्राप्त कर सके इस हेतु निगम द्वारा समस्त 6 झोन कार्यालयों एवं शहर के काॅमन सर्विस सेंटर (ऑनलाईन सेंटर) में पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। पंजीयन हेतु 30/- प्रति पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। नागरिक आज ही अपना आधार कार्ड एवं समग्र आईडी के साथ झोन कार्यालय अथवा शहर के काॅमन सर्विस सेंटर (ऑनलाईन सेंटर) पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें।
अपील
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासन द्वारा आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत चिन्हित परिवार को प्रतिवर्ष 5लाख रूपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। जिन नागरिकों द्वारा अब तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया गया है वे आज ही निगम के झोन कार्यालय अथवा शहर के काॅमन सर्विस सेंटर (ऑनलाईन सेंटर) पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त करें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.