भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सम्मान असली हीरो का,मैं हूं असली हीरो और आप

236
Above News

उमरिया – महिला सम्मान के लिए दुर्गा पनिका ने दुर्गा का रूप धारण कर नवजात शिशु को संरक्षण प्रदान किया। उनका यह कार्य समाज मंे ममतामयी मां के स्वरूप को प्रदर्शित तो करता ही है साथ ही उन्होंने समाज के सामने महिला सम्मान की रक्षा के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। महिला सम्मान तथा उनके अधिकारो के संरक्षण के लिए सरकार के साथ साथ समाज को भी आगें आने की जरूरत है, जिसे दुर्गा पनिका एवं उनके पति राजा पनिका ने बखूबी निर्वहन किया है। उनके इस अनुकरणीय कार्य की जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सराहना की है तथा असली हीरों निरूपित किया है।
दुर्गा पनिका पति श्री राजा पनिका उम्र 32 साल निवासी वार्ड वं. 02 मुण्डीखोली नौरोजाबाद को 10 जनवरी 2021 को करीब 5.30 बजे अपने घर से बस स्टेण्ड सब्जी लेने पिनौरा रोड से नगर परिषद के पीछे पगडंडी रास्ते से झाड़ियों से गुजरते हुये जा रही थी कि उसी रास्ते पर झाड़ियों के बीच कुत्तें कपडेे को खींच रहे थे, उसी कपड़े के बीच नतजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई देने पर दुर्गा पनिका ने अपने साहस का परिचय देते हुये सूझ-बूझ के साथ कुत्तों को भगाया तथा कुत्तों द्वारा खीचें जा रहे कपडों को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक नवजात शिशु (बालिका) मिली। जिसे देखकर दुर्गा के मन में ममता का सागर उमडा और वह उसे अपने आंचल का सहारा देकर अपने साथ घर ले आई। उसे साफ सुथरा कर डॉक्टर को दिखाई और थाने में सूचना प्रदान दी । दुर्गा पनिका के अदम्य साहस के कारण नवजात बालिका की जान बच सकी । उमरिया पुलिस ऐसी अदम्य साहसी नारी शक्ति को सादर प्रणाम करती है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper