भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जहरीली शराब के विरुध्द अभियान में जबेरा पुलिस को मिली सफलता

234
Above News

जबेरा के विघुत मण्डल के पीछे कालोनी में छापामार कार्यवाही

जहरीली शराब एव उपकरण जप्त

जबेरा – पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन और एसडीओपी अशोक चौरसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केके तिवारी एवं सिग्रामपुर चौकी प्रभारी एलपी तिवारी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर विघुत मंडल के पीछे स्थित कुचबंदिया वस्ती में जहा अबैध रूप से शराब बेचने और शराब बनाने का कार्य हो रहा है। कुचबंदिया कालोनी में दविश दी। जंहा घरो की छानबीन की गई ।जंहा आरोपी नारंगी बाई पति उजियार कुचबंदिया ब नीबू बाई पति नाहर कुचबंदिया के घरो से 5 लीटर अबैध शराब ब बड़ी मात्रा में सडा हुआ महुआ जप्त किया गया ।पुलिस ने छानबीन के दौरान आस पास के संदिग्ध स्थानों की खुदाई की।जहाँ ड्रमों में भारी मात्रा में सड़ा हुआ महुआ, ओर लहान शराब और शराब निर्माण के उपकरण जप्त किये गए।आरोपियों पर धारा 34 आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यबाही की गई।पुलिस की इस कार्यवाही में एएसआई अशोक सिंह,प्रधान आरक्षक सूंदर लाल,आरक्षक रवि गौतम ,प्रशांत तिवारी,राजकुमार रोहित,कल्याण सिंह,भगवत पटेल,राममनोहर,महेंद्र, महिला आरक्षक सारिका,नगर सैनिक शिवप्रसाद ,नगर रक्षा समिति सदस्य किरण पाटकर,मिथुन चौधरी ,चक्रेश झरिया ,सुशील बाजपई ,धर्मेंद्र धनगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।प्रभारी के के तिवारी ने बताया हैं कि जहरीली अवैध शराब के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। वह क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper