पच्चीस लाख की लॉटरी फर्जी कॉल से परेशान,आए दिन हो रही ठगी

प्रशासन मौन, सैकड़ों युवा ठगी के शिकार में
नोहटा – कौन बनेगा करोड़पति से लगातार फर्जी कॉल आ रहे हैं। जिले के नोहटा में बीते दिनों हुई ठगी का मामला सामने आया था। जिसमें युवक से 9000 की ठगी की गई थी। नोहटा निवासी एक युवक के वाट्सएप कॉल पर 25 लाख रुपये की लॉटरी के नाम ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बचा। युवक को कौन बनेगा करोड़पति के नाम से 25 लाख की लॉटरी का झांसा दिया गया था। लेकिन उसने समझदारी का परिचय देते हुए। इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। युवक की शिकायत पर नोहटा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नोहटा ग्राम के स्टार नगर निवासी अनिल विश्वकर्मा ने बताया उसे मोबाइल पर एक वॉयस मेसेज आया। जिसमें कहा गया कि यह कॉल कौन बनेगा करोड़पति से की गई है और आप 2500000 का इनाम जीते हैं।
लॉटरी की एक साधारण प्रक्रिया के दौरान आपका नाम पहले नंबर पर आया है। इसके तहत 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। यह कौन बनेगा करोड़पति की ही भांति है। इसमें आपको नीचे दिए गए नंबर पर फोन करना है। यह नंबर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुंबई के ब्रांच मैनेजर का है। विशेष बात तो यह है कि इस नंबर पर कॉल केवल वाट्सएप के माध्यम से ही की जा सकती है। लॉटरी की राशि देने संबंधी प्रक्रियाएं सावधानी पूर्वक अपनाने के लिए ऐसा किया गया है। एसबीआइ के ब्रांच मैनेजर आपसे कुछ सवाल पूछेंगे। उसके बाद वह आपसे खाता संबंधी जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद ही आप 25 लाख रुपये की इनामी राशि के हकदार बन सकते हैं। अनिल विश्वकर्मा ने बताया वॉयस मैसेज के साथ एक तस्वीर भी उसमें दर्शाई गई। विभिन्न जानकारियों के साथ भेजी गई है। जिसमें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन और टीवी चैनल, कलर्स, और अन्य चैनल की फोटो भी साथ में संलग्न की गई है। कुछ दिनों पूर्व ही परिवार का एक सदस्य झांसी में आकर ₹9000 की राशि गवा बैठे है जिसकी कंप्लेंट पूर्व में नोहटा थाने में जाकर की गई थी। अब देखना यह है कि प्रशासन के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है। बेहतर होगा कि प्रशासन इन्हें चपेट में लेकर उचित कार्यवाही करें नहीं तो नवयुवक इसकी चपेट में आकर हजारों रुपए बर्बाद कर रहे हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.