भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पेंशन, अनुकम्पा तथा विभागीय जाॅच के प्रकरण अभियान चलाकर करें निराकृत-कमिश्नर

230
Above News


सहायक आयुक्त एवं डीपीसी अनूपपुर को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश
शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
शहडोल – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने कमिश्नर कार्यालय के सभागार में शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनुकम्पा नियुक्ति पेंशन प्रकरण एवं विभागीय जाॅच के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराएं। उन्होंने अवमानना के लंबित प्रकरणों मंे संतोषजनक कार्यवाही नही करने पर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग अनूपपुर तथा संभागीय समीक्षा बैठक से बिना सूचना के अनुस्थित रहने पर समन्वयक सर्व शिक्षा मिशन अनूपपुर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मदद योजना के तहत सामग्री क्रय करने तथा राशन उपलब्ध कराने की विस्तार से जिलेवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुष्पराजगढ़ के 25 ग्रामों मंे नियमो का पालन न कर साम्रगी क्रय किए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायतों की जाॅच करने उपायुक्त श्री पाण्डेय को निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने बैठक मंे वनाधिकार पट्टे, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो, मदद योजना, आवास सहायता योजना, खाद्यान्न वितरण संबंधी प्रकरणों मंे कठिनाईयों के निराकरण हेतु उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बैगा आहार योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आवास सहायता, अनुसूचित जनजाति राहत प्रकरण, शासकीय विद्यालयों की भूमि संबंधी प्रकरण विभागीय जाॅच, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना तथा एक शाला- एक परिसर योजना की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सविलियन एवं क्रमोन्नति के प्ररकणों की जिलेवार समीक्षा करने के निर्देश संयुक्त संचालक शिक्षा को दिए तथा अशासकीय विद्यालयों मंे कक्षा-9वीं से 12वी तक की कक्षाएं प्रारंभ नही करने वाले विद्यालय प्रमुखों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। बैठक मंे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री की संभावित परीक्षा तिथियों के मद्देनजर परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण संबंधी गाईड लाइन के अनुसार निर्देशों का पालन करने तथा संभाग मंे संवेदनशील, अतिसवंेदनशील परीक्षा केन्द्रों की भी विस्तार से जानकारी ली। बैठक मंे बताया गया कि कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों को एन्ड्रायड मोबाइल, रेडियों एवं मोबाइल कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। कमिश्नर ने अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की स्थिति, छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति, गणवेश वितरण, अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा, निर्माण कार्यो की स्थितियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त शहडोल संभाग श्री बी0के0 पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री सहदेव सिंह मेरावी, उपायुक्त श्री जगदीश सिंह सरवटे, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल श्री रणमत सिंह, अनूपपुर श्री बी0आर0 आर्मो, उमरिया श्री उमेश धुर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper