दूर-दराज से आएं लोगो की कलेक्टर ने सुनी समस्याएंजन सुनवाई कार्यक्रम में 70 आवेदन हुए प्राप्त

शहडोल | आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम केलमनिया के श्री शरद कुमार जैन ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि उनकी भूमि केलमनिया जलाशय योजना के लिए भूमि क्रय नीति के तहत 2014 में अधिग्रहित की गई थी और अभी तक शासन द्वारा भूमि का मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर कलेक्टर ने भू अर्जन शाखा को आवेदन का परीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अजय कुमार पांडेय ग्राम सिंहपुर ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर को बताया कि उनका वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में शासकीय कार्य हेतु अगस्त 2020 से अक्टूबर 2020 तक चलाया गया, किंतु वाहन का किराया प्राप्त नहीं हुआ इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन देकर आवेदन का परीक्षण कर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में आदित्य तिवारी वार्ड नंबर-4 सोहागपुर ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया कि पुरातात्विक विराट मंदिर परिसर से 100 मीटर संरक्षित क्षेत्र के अंतर्गत भूमि खसरा नंबर 387/1 शासन के बिना अनुमति के मैरिज गार्डन का निर्माण किया जा रहा है इस पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर शहडोल को आवेदन भेजकर स्थल मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वार्ड नंबर 3 नगर परिषद वकहो के निवासी वार्ड नंबर श्री विजय कुमार यादव ने आवेदन देते हुए कलेक्टर को बताया कि ग्राम रामपुर में आवेदक का मुआवजा खसरा नंबर- 254/3 की अंश भाग 254/3/2/(क) के एसईसीएल द्वारा उक्त भूमि पर कोयला उत्खनन का कार्य किया जा रहा है किंतु ना तो मुआवजा दिया गया और मुझे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस पर कलेक्टर ने आवेदन प्रभारी भू अर्जन आवेदन का परीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आज जनसुनवाई कार्यक्रम में 70 आवेदन प्राप्त हुई है जिसे कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को भेजते हुए उचित कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल सहित विभिन्न विभागों की विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.