भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल पुलिस अधीक्षक के द्वारा धनपुरी थाना प्रभारी रतनांबर शुक्ला को प्रशंसा पत्र दिया गया

214
Above News

शहडोल | धनपुरी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी उप निरीक्षक रतनांबर शुक्ला की कार्यप्रणाली एवं कार्यवाही को देखते हुए शहडोल पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशंसा पत्र दिया गया जिस पर देखा जा रहा है कि वर्ष 2020 से पूर्व के वर्षों के अपराधों के उत्कृष्ट निराकरण
व अपराधियों को 2.34 प्रतिशत पर लाने के लिए शहडोल पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना प्रभारी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया हैं

शुक्ला के चार्ज लेते ही अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं पर की कार्यवाही

थाना प्रभारी धनपुरी शुक्ला के चार्ज लेने के उपरांत धनपुरी थाना क्षेत्र में जगह-जगह बिक रहे कोरेक्स नाइट्रा एव गांजा जैसे अवैध विक्रेताओं पर धरपकड़ एवं कार्रवाई शुरू हुई थी एवं कोयलांचल नगरी धनपुरी में जो नवयुवक पीढ़ी नशे की ओर जा रही थी वही शुक्ला जी के चार्ज लेने के बाद आज उन अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों पर इतनी कार्यवाही की तो आज कोयलांचल के नवयुवक कुछ नई दिशा में जा रहे हैं और अवैध कारोबारियों पर शुक्ला का शिकंजा कसता ही जा रहा है अवैध कारोबारी डर के आवेश में हैं कहीं शुक्ला ना आ जाए नहीं जेल जाना पड़ जाएगा

तेज रफ्तार वाहन बिना हेलमेट बिना कागज पर भी की अनगिनत कार्रवाई

शुक्ला जी के धनपुरी में आते ही धनपुरी थाना क्षेत्र में दौड़ रही तेज रफ्तार वाहन बिना हेलमेट बिना गाड़ी के कागजात एवं ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने कोयलांचल को सिस्टम सिखाया और वाहन चलाने के नियम बताएं एवं समय-समय पर चालानी कार्रवाई भी की गई जिससे तेज रफ्तार वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट चलने से भी लोग कतराते हैं

कोयला माफिया और चोरों पर भी की गई कार्रवाई

धनपुरी थाना प्रभारी रतनंबर शुक्ला के आते ही कोल माफिया और चोरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने अवैध कारोबारियों पर पुलिस का भय बताया और कानून का पाठ पढ़ाया जिससे कोल माफिया और चोरों को भी जेल जाने का भय सताने लगा है और सब छोड़ कोई तो जगह छोड़े कईयों ने तो काम ही छोड़ दिया

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper