सचिव, रोजगार सहायक लूट रहे कोटमा ग्राम पंचायत,ग्रामीणो से करते हैं …

सुभाष जयसवाल की खास रिपोर्ट…
शहडोल जिला मुख्यालय से चंद दुरी पर बसे ग्राम पंचायत कोटमा में सालो से चल रहा भ्रष्टाचार ग्राम पंचायत कोटमा में व्याप्त अव्यवस्था एव ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक सचिव की उदानसीनता एंव अभद्र व्यवहार कि हुयी शिकायत |
शहडोल|जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर बसे ग्रामीण अपनी विवशता के आंसू बहा रहे है और कुछ कथित अधिकारीयो की शह पर ग्राम पंचायत मे जमके भ्रष्टाचार हो रहा है है और जिम्मेदार सोहागपुर जनपद पंचायत मे बैठे अधिकारियों को तो बेबस लाचार ग्रामीणो की समस्याओं से नही बल्कि अपने कमिशन से मतलब है यह ताजा मामला है जिला मुख्यालय से लगा ग्राम पंचायत कोटमा का मामला है जहां ग्रामीण अपनी बिबशता के आसू बहा रहे हैं जिम्मेदार पंचायत कर्मचारी मलाई खा रहे है |
सोहागपुर जनपद सीईओ से हुई शिकायत
ग्राम पंचायत के युवको ने सचिव संतोष चौधरी एंव रोजगार सहायक भोला चौरसिया के खिलाफ जनपद पंचायत सोहागपुर सीईओ को लिखित शिकायत की ग्रामीणो ने बताया की ग्राम पचयत कोटमा के सचिव संतोष चौधरी एंव रोजगार सहायक भोला चौरसिया है ग्राम पचायत कोटमा में इन दोनों दबंगो द्वारा अव्यवस्था एव गैर जिम्मेदाराना व्यहार ग्रामीणों के प्रति किया जा रहा है ग्राम पंचायत समय पर न खुलना एवं किसी प्रकार की जानकारी न मिलना यहा का दस्तूर हो गया है, देर सवेर ग्राम पंचायत खुलने पर ग्रामीण जानकारी के लिए पहुंचते है तो उक्त दबंगो द्वारा अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौच किया जाता है। कुछ दिन पूर्व हम युवा लोग जानकारी बावत ग्राम पंचायत गये तो दोनों दबंगो द्वारा अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौच किया गया जिसका हमने शांति पूर्वक विरोध किया तो वो मारपीट पर अमादा हो गए. महोदय अगर यही दस्तूर जारी रहा तो ग्राम पंचायत में जानकारी ग्रामीण कसे प्राप्त कर पायेंगे।

कोटमा के युवाओं ने कडी कार्यवाही की मांग
सचिव संतोष चौधरी एंव रोजगार सहायक भोला चौरसिया के द्वारा ग्राम पंचायत कोटमा में जो के भ्रष्टाचार किया जारहा है वही सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है. जिससे परेशान हो कर ग्राम पंचायत के युवा सुभाष जयसवाल, प्रशांत जयसवाल, सतीश जयसवाल, सत्यम जयसवाल, कुलदीप जयसवाल, दीपक कोल, धर्मेंद्र कुशवाहा, अकित जयसवाल, राहुल जयसवाल, जयप्रकाश, अभिजात, आदर्श मिश्रा, सौरब, अनिकेत युवराज, प्रचल, जयकिशन आदि युवाओं ने सोहागपुर जनपद सीईओ से मांग की है कि सचिव संतोष चौधरी एंव रोजगार सहायक भोला चौरसिया जैसे दबंगो पर कडी कार्यवाही की जाये ताकी ग्राम पंचायत कोटमा के ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले सके |

Subscribe to my channel
Comments are closed.