मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री संजीव तिवारी एवं लोकसेवा प्रबंधक सोहागपुर श्रीमती रूही परवीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

लोक प्रबंधन एवं सुशासन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम सम्पन्न
शहडोल |आज जिले के स्थानीय मानस भवन शहडोेल मंे लोक सेवा एवं सुशासन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम जिले के स्थानीय मानस भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मिंटो हाॅल भोपाल से प्रसारित वर्चुअल संवाद को विधायक जयसिंहनगर श्री जय सिंह मरावी, कलेक्टर डॉ० सतेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश गोस्वामी, अपर कलेक्टर शहडोल श्री अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय, एसडीएम सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने देखा और सुना।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा लोक सेवा व सुशासन क्षेत्र मंे नवाचारो को शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत सीएम जनसेवा 108, सीएम डैसबोर्ड पोर्टल, चैट वाॅट, सीएम हेल्पलाइन के लिए व्हाट्सअप चैट एवं आरसीएमएस व्हाट्सअप चैट का एक क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश लोक सेवा में प्रदाय गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत वर्तमान में 48 विभागों के 561 सेवाओं को इस कानून के दायरे में लिया गया है, जिला अंतर्गत विवरण इस प्रकार है। विभागीय पोर्टल के माध्यम से वर्तमान में 322 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिला अंतर्गत 06 लोक सेवा केंद्रों सोहागपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, ब्योहारी, बुढार, जैतपुर के द्वारा 1138869 आवेदनों को ऑनलाइन कर लगभग 1116605 आवेदनों का निराकरण किया गया है। शेष लंबित प्रकरण का निराकरण किया जा रहा है। लोकसेवा प्रबंधक श्री अवनीश दुबे ने बताया कि समाधान एक दिवस तत्काल सेवा अंतर्गत 8 विभागों की चिन्हित 40 सेवाओं का निराकरण उसी दिन किया जाता है, अभी तक 284201 आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आरसीएमएस, एमपी ऑनलाइन, सीएससी आदि की सेवाएं भी दी जा रही हैं। श्री दुबे ने बताया कि लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से अति शीघ्र आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं।
लोक सेवा प्रबंधन एवं सुशासन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री संजीव तिवारी एवं लोकसेवा प्रबंधक सोहागपुर श्रीमती रूही परवीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.