भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पंख अभियान के अंतर्गत उत्कृट कार्य करने वाले करने वाली बालिकाएं सम्मानित

216
Above News

21 जनवरी से 25 जनवरी तक जिले मंे हुआ पंख अभियान का आयोजन

शहडोल |आज जिले के स्थानीय मानस भवन शहडोेल मंे 21 जनवरी से 25 जनवरी 2021 तक राष्ट्रीय बालिका उत्सव सप्ताह मंे बालिका सुरक्षा के लिए की गई गतिविधियों के बारे मंे सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास शहडोल ने जानकारी देते हुए बताया कि बलिकाआंे की सुरक्षा, जागरूकता व पोषण तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए जागरूकता चलाया जा रहा है। इस अभियान का नाम पंख अभियान है। PANKH मंे P का अर्थ प्रोटेक्शन अर्थात सुरक्षा, A. का अर्थ अवरनेश अर्थात जागरूकता, N. का अर्थ न्यूट्रेशन अर्थात पोषण,K. का अर्थ नाॅलेज अर्थात ज्ञान, H. का अर्थ हाईजिंग अर्थात स्वास्थ्य एवं स्वच्छता है।
उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास अन्य सहयोगी विभागो के माध्यम से इस क्षेत्र मंे लगातार कार्य कर रहा है और यह प्रयास किया जा रहा है कि हर बालिका सुरक्षित रहे तथा स्वस्थ एवं स्वच्छता अपनाते हुए सशक्त समाज की स्थापना कर सके।
आयोजित कार्यक्रम मंे पंख अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों मंे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली बलिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेहदी प्रतियोगिता अंतर्गत कु. अर्चना रैकवार, कु. दीपसिखा, कु. सहजादी, रंगोली प्रतियोगिता अंतर्गत कु. दामिनी गुप्ता, कु. कृति सोनी, कु. सिमरन सेन एवं ड्राइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता अंतर्गत कु. नंदनी, कु स्नेहा एवं सृष्टि गुप्ता को सम्मानित किया गया।
कोरोना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को किया गया सम्मानित-आज आयोजित कार्यक्रम में सखी योजनांतर्गत श्रीमती ज्योती गुप्ता, श्रीमती पिम्पा पाल, कु. सविता सेन, कु. उषा वस्त्रकार, कु. हेमा मेहरा, कु. स्वाती वर्मन एवं कु. मेघा दुबे को सम्मानित किया गया। इन सभी ने कोरोना के संक्रमण कार्य मंे लोगो राशन उपलब्ध कराना, मास्क वितरण एवं भोजन उपलब्ध कराने जैसा सराहनीय कार्य किया। इस अवसर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ० सतेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश गोस्वामी, अपर कलेक्टर शहडोल श्री अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय, एसडीएम सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper