कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में साफ सफाई एवं स्वच्छता का किया निरीक्षण

शहडोल | आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में साफ सफाई एवं स्वच्छता का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने बनाए जा रहे शौचालय भवनों व अन्य स्थानों पर साफ सफाई एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कार्यालय के सभी विभाग अपने कार्यालयों में साफ सफाई एवं स्वच्छता निर्धारित कर अपने कार्यालय को व्यवस्थित करें। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.