स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में रखा गया 2 मिनट के लिए मौन

शहडोल 30 जनवरी 2020- भारत के स्वतंत्रता में अपने बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति में 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पांडेय, कार्यालय अधीक्षक श्रीमती कौशल्या सिंह सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.