जिले के विभिन्न ग्रामो में विधिक साक्षरता शिविरो का हुआ आयोजन
शहडोल – जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ने जानकारी दी है कि जिले के ‘ग्राम पंचायत मलया में गत दिवस नालसा की ‘‘नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं’’ योजना 2015 विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए शिविर के लिए निर्धारित विषय की जानकारी में बताया कि नशा से संबंधित चरस, अफीम, गांजा, भांग, शराब, तम्बाकू एवं ड्रग्स से हर आदमी को दूर रहना चाहिए तथा इनका सेवन नहीं करना चाहिए । नशा समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है और कई परिवार नष्ट हो जाते हैं । इसी प्रकार ग्राम पंचायत ममरहा के ग्राम कुटैला में भी नालसा की ‘‘एसिड हमले के लिए पीड़ितों को विधिक सेवाएं’’ योजना 2015 विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में बताया कि म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत एसिड हमले से पीड़ित व्यक्ति को अतिशीघ्र प्रतिकर राशि एवं अंतरिम राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है। ग्राम पंचायत मिठौली में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के अंतर्गत निर्धारित विषय ‘‘बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनका संरक्षण योजना 2015’’ विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बताया कि बच्चों के साथ हर बुजुर्ग को मित्रवत भावना रखनी चाहिए । उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, एवं संविधान में मूल कर्तव्य एवं मूल अधिकार में बच्चों से संबंधित अनिवार्य शिक्षा के प्रावधान की जानकारी दी गई । इस मौके पर ग्राम पंचायत मलया के सरपंच श्रीमती मेमबती सिंह एवं सचिव श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती मेमबती, श्री शिवशंकर मिश्रा सहित संबंधित ग्रामो के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.