भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पल्स पोलियों अभियान का हुआ शुभारंभ,विधायक जयसिंहनगर एवं कलेक्टर ने नवजात शिशुओं को पिलाया पोलियों की खुराक

239
Above News

शिशुओं की माताओं से शिशुओं के स्वास्थ्य के संबंध में ली जानकारी

शहडोल | जिले मंे राष्ट्रीय पल्य पोलियों कार्यक्रम के अंतर्गत पल्स पोलियों अभियान का शुभांरभ जिला चिकित्सालय के स्थापित पोलियो बूथ मंे विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर ने नवजात शिशुओं को पोलियों की अमृतसदृश्य खुराक पिलाकर की।
कलेक्टर ने टीकाकरण बूथ पर उपस्थित नवजात शिशुओं की माताओं से बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें समझाया की 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियों की खुराक देने से उनका बच्चा पोलियो जैसी घातक बीमारी से बचेगा। इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर ने उपस्थित बच्चों के माताआंे को बिस्किट आदि का वितरण किया।
इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ0 अंशुमन सोनारे ने बताया कि की जिले मंे लगभग 1 लाख 45 हजार 0 से 05 वर्ष तक के बच्चो को 1480 टीकाकरण बूथों एवं 30 मोबाइल एवं ट्रांजेन्ट बूथों के माध्यम से पल्स पोलियों की दवा पिलाई जा रही है। इसके सफल पर्यवेक्षण के लिए 126 पर्यवेक्षक लगाएं गए है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन पल्स पोलियों बूथ पर कोविड-19 महामारी से बचाव के प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए बच्चो को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। द्वितीय दिन बूथ कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर बच्चो को पल्स पोलियों की खुराक देंगे एवं तृतीय दिन छूटे हुए बच्चो एवं एक्स चिन्हित घरो मंे बच्चों पोलियों की खुराक दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर ने बताया कि जिला की तरह सभी विकासखण्डों में भी जन प्रतिनिधियों के द्वारा पल्स पालियों अभियान का शुभांरभ किया गया है। इस अवसर पर ड्ब्ल्यूएचओ एसएमओ डाॅ0 योगेश शर्मा, आर.एम.ओ. डाॅ0 पुनीत श्रीवास्तव, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी, डीसीएम श्री रामगोपाल गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकीय अमला एवं शिशुओं की माताएं उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper