कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय पहॅुचकर सीटी स्कैन कराने जा रही महिला को एम्बूलेंस उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

शहडोल| आज जिला चिकित्सालय शहडोल पहॅुचकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने ग्राम पैली जिला उमरिया की श्रीमती फुलउआ बाई जिन्हें सीटी स्कैन कराने के लिए ले जाया जा रहा था। कलेक्टर ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हंे सीटी स्कैन कराने ले जाने कराने ले जाने के लिए तत्काल एम्बूलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर को दिए। कलेक्टर ने आरएमओं को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय मंे वाहन व्यवस्था व्यवस्थित किया जाएं एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि एम्बूलेंस के सामने कोई भी वाहन की पार्किंग न की जाएं। जिससे आवश्यता पड़ने पर एम्बूलेंस तत्काल गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो सके। इस अवसर पर ड्ब्ल्यूएचओ एसएमओ डाॅ0 योगेश शर्मा, आर.एम.ओ. डाॅ0 पुनीत श्रीवास्तव, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी, डीसीएम श्री रामगोपाल गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकीय अमला एवं शिशुओं की माताएं उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.