भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने फरार आरोपी प्रफूल्ल पर 05-05 हजार रूपये का इनाम घोषित

304
Above News


शहडोल 01 फरवरी 2021- पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने जानकारी दी है कि थाना सीधी में प्रफूल्ल चक्रवर्ती पिता बाबूलाल चक्रवर्ती निवासी वार्ड नं.10 मानपुर जिला उमरिया एवं दिव्यांस तिवारी उर्फ शिवम तिवारी पिता सत्यप्रकाष तिवारी निवासी करकी थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल के विरूद्व अपराध क्रं. 279/20 धारा 452,366,342,34 ताहि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जो प्रफूल्ल चक्रवर्ती एवं दिव्यांस तिवारी उर्फ शिवम तिवारी घटना दिनांक से अब तक फरार है।
पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80 बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जो कोई फरार आरोपी को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा उसे 05-05 हजार रूपये का ईनामी राशि से पुरूस्कृत किया जाएगा। जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके तथा सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल का मान्य होगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper