भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छोहरी में चल रहे श्रीमद भगवत कथा का कल रहा चौथा दिवस

302
Above News
रोहीत शर्मा की रिपोर्ट

शहडोल|ग्राम छोहरी में चल रहे श्रीमद भगवत कथ का कल चौथा दिवस रहा जहा व्यास आचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र लक्ष्मी वैकुण्ठ ट्रस्ट वाराणसी द्वारा वामन अवतार और रामकथा का वर्णन किया, और फिर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हुआ जहाँ ठाकुर जी के आने के बाद सभी भक्त संगीतकार अरविंद गर्ग और मनोज तिवारी के भजनो और नंदोत्सव में खड़े होकर कृष्ण की भक्ति में थिरकने लगे। नंदोत्सव में बाजे गाजे के साथ आसपास के सभी ग्रामवशी पहुँचे और भक्ति मे सराबोर दिखे। छोहरी में चल रहे 28 जनवरी से 5 फरवरी तक सात दिवसीय भगवत कथा में कल चौथा दिन रहा। आगे 3 दिन क्रमशः गोवर्धन पूजा उत्सव, रास पंचाध्यापि, सुदामा चरित्र के वर्णन और झाँकियां बनाई जायेगी। सुबह के समय वाराणसी विद्वान वैदिक वेदकान्त मिश्रा एवं अभिषेक पांडेय द्वारा मूल पाथ एवं व्यास लक्ष्मीकांत जी द्वारा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का वर्णन किया जाता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper